Gate 2023 Exam Admit Card: IIT कानपुर जारी करेगा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, डाउनलोड करने के लिए जानिए पूरा प्रोसेस 

Gate 2023 Exam Admit Card: मंगलवार यानी 03 जनवरी को IIT कानपुर Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। प्रवेश पत्र के जारी होने के बाद छात्र इस वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। IIT कानपुर द्वारा इन प्रवेश पत्रों को जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि Gate की परीक्षा फरवरी 2023 में आयोजित की जाएंगी।

Also Read: Maharashtra Board Exams 2023: महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं 12वीं की परीक्षा तारीखों का किया ऐलान, यहां जानें सारी डिटेल्स

छात्र ऐसे कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड

इस दिन होगी Gate की परीक्षा

आपको बता दें कि Gate 2023 का एग्जाम फरवरी महीने की 4,5,11, और 12 तारीख को लिए जांएगे और करीब 1 महीने बाद यानी 16 मार्च 2023 को IIT कानपुर इसका रिजल्ट जारी करेगी। वहीं उम्मीदवारों को परिक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर पर एक वैध आईडी प्रूफ और एडमिट कार्ड लाना होगा, साथ ही छात्रों को पूरी जानकारी के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए -दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।

दो शिफ्टों में होगें एग्जाम

GATE 2023 का एग्जाम दो पालियों में होगा। जिसमें पहली पाली सुबह के 09:30 बजे से दोपहर के 12:30 तक की होगी, तो वहीं दूसरी पाली में Gate 2023 परिक्षा 02:30 से 05:30 तक आयोजित होगी। यह परिक्षा देशभर के करीब 200 से ज्यादा शहरों में आयोजित करवाई जाएंगी।

Also Read: CBSE Practical Exam Date Sheet 2023: बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं प्रेक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, यहां करें चेक

इतने अंको का होगा प्रश्न-पत्र

GATE 2023 के लिए आयोजित होने वाली परिक्षा के प्रश्न पत्र में 65 सवाल पूछे जाएंगे और 2 नंबर का एक प्रश्न होगा। प्रत्येक पालियों की परिक्षा में पूछे गए प्रश्न पत्रों को पूरा करने का समय 3 घंटे का होगा।

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version