• About Us
  • Contacts
  • Login/Signup
Wednesday, October 7, 2026
English
DNP EDUCATION
Advertisement
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
No Result
View All Result
DNP EDUCATION
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
Home जनरल नॉलेज

आखिर क्या होता है Gangster Act, कब और कैसे की जाती है कार्रवाई ? यहां जानिए इससे जुड़ी जानकारी

DNP EDUCATION DESK by DNP EDUCATION DESK
April 30, 2023
in जनरल नॉलेज, लेटेस्ट न्यूज़
0
SHARES
5
VIEWS

Gangster Act: अभी कुछ दिनों के पहले उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगेस्टर एक्ट लगाया गया है। इसके पहले अतीक अहमद, लॉरेंस विश्नोई, समेत कई ऐसे माफिया हुए जिन पर यह एक्ट लगाया गया। आपने भी अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से या कानून के जानकार लोगों के माध्यम से यह सुना होगा कि किसी अपराधी को अदालत में गैंगेस्टर एक्ट की सजा सुनाई गई है। आखिर यह गैंगेस्टर एक्ट होता क्या है। गैंगेस्टर एक्ट कब लगाया जाता है वहीं जिस व्यक्ति पर यह एक्ट लगाई जाती है उसे क्या सजा सुनाई जाती है। ऐसे में आइए आज हम इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते हैं।

Related Posts

SSC GD Constable Result 2025 कब आ सकता है ? यहां करें चेक

RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का जल्द होगा इंतजार खत्म, परिणाम के बाद यहां देखें स्कोरकार्ड

छात्रों के लिए क्यों खास है GLA University? इंटीग्रेटेड लर्निंग के साथ प्लेसमेंट चमका सकता है भविष्य

Indian Bank Recruitment 2024: (JMG) के 300 स्थानीय अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

गैंगेस्टर कौन होता है ?

गैंगेस्टर एक्ट के बारे में जानने से पहले हमें यह जानना जरुरी है कि आखिर गैंगेस्टर कौन होता है और गैंगेस्टर किसे कहते हैं। तो इसके बारे में बता दें कि गैंगेस्टर अपराधियों के एक समूह होता है। इसमें एक से अधिक अपराधियों का गिरोह होता है। यह लोग अपराध के जरिए अनुचित तरीके से लाभ कामना चाहते हैं। इसके साथ -साथ कई बार यह लोग गलत तरीके से लाभ कमाने के चक्कर में लोगों की जान तक ले लेते हैं। ऐसे लोगों को गैंगेस्टर की श्रेणी में रखा गया है। वहीं इन गैंगेस्टरों का एक मुखिया होता है जो सभी तरह की घटनाओं को अंजाम देने का काम करता है। यह मुखिया किसी भी तरह की घटना को कब कैसे अंजाम देना है इसके बारे में एक प्लान बनाता है और उसे अपने गैंगेस्टर के द्वारा अंजाम दिलवाता है।

1986 में पारित हुआ था गैंगेस्टर एक्ट

गैंगेस्टर एक्ट को साल 1986 में पारित किया गया था। यह ऐसे मामलों को लेकर पारित किया गया था जब अपराधियों का समूह किसी जघन्य अपराध को अंजाम देते थे। इन जघन्य अपराध में हत्या, लूट, डकैती, रेप जैसी चीजें शामिल हैं। वहीं एक गैंगेस्टर पर कई मुकदमे भी दर्ज हुए रहते हैं। कई बार इसको लेकर अदालत में यह पूछा गया है कि आखिर वह इस तरह की घटना को अंजाम क्यों देते हैं तो उन्होंने बताया कि अपनी आजीविका चलाने के लिए वह ऐसे कामों को अंजाम देते हैं। वहीं कुछ लोग अपना नाम करने साथ ही आपसी रंजिश के नाते भी कई लोगों की हत्या कर देते हैं। इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके इसके लिए ही गैंगेस्टर एक्ट को बनाया गया था।

पुलिस कब घोषित करती है गैंगेस्टर

पुलिस किसी भी व्यक्ति को खुद से गैंगेस्टर घोषित नहीं कर सकती है। इसके लिए भी पुलिस को कई तरह की प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। पुलिस की मानें तो सबसे पहले उस व्यक्ति का आपराधिक रिकॉर्ड होना चाहिए। यह आपराधिक रिकॉर्ड बड़े ही जघन्य तरीके के होने चाहिए। जैसे – किसी की निर्मम हत्या, किसी का रेप इत्यादि तरीके के केस होने चाहिए। इसके साथ ही वह अपराधी जिस जिले या जिस थाने का है उसे वहां की पुलिस के द्वारा एक चार्ट तैयार करना होता है। इस चार्ट में अपराधी की पूरी डिटेल होती है। इसके बाद पुलिस को यह पता करना होता है कि यह अपराधी किस ग्रुप का है।

ये भी पढ़ें: Medicine expire Date: आज एक्सपायर हुई दवाई अगर कल खा ली तो क्या होगा ?

डीएम के द्वारा होता है गैंगेस्टर का निर्धारण

थाना प्रभारी के द्वारा बनाए गए चार्ट को फिल्ड ऑफिसर को दिया जाता है। यह फिल्ड ऑफिसर इस चार्ट को जिले के पुलिस अधीक्षक को देते हैं। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जांच करके यह चार्ट जिले के डीएम को दिया जाता है। वहीं जिला अधिकारी के द्वारा इसके बारे में सही तरीके से जांच किया जाता है और वह कई बार अपराधी के घर तक जाकर निरीक्षण करता है। अगर डीएम जांच में यह पाता है कि यह व्यक्ति आपराधिक प्रवित्ति का है और लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है तो डीएम उस व्यक्ति पर गैंगेस्टर एक्ट लगाने की परमिशन दे देता है।

गैंगेस्टर एक्ट में कितने साल की होती है सजा

1986 में इस एक्ट के आने के बाद साल 2015 में इसमें संसोधन किया गया। इसके साथ ही इस एक्ट को और भी सख्त बनाया गया। वहीं गैंगेस्टर एक्ट में दोषी पाए जाने वाले अपराधी पर कम से कम 2 साल की सजा इसके साथ ही अधिकतम 10 साल तक की सजा हो सकती है। वहीं नए संसोधन में इसमें 15 तरह के अपराधों को शामिल किया गया है।

यह भी पढे़ : CAREER TIPS : 12 वीं के बाद किस फील्ड में करियर को बढ़ाए आगे, यहाँ मिलेगा हर सवाल का जवाब

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Tags: GangsterGangster Actgangster act in hindiup gangster

Related Posts

No Content Available
Next Post

Aliens-Humans: बस 6 साल का इंतजार और एलियंस को मिलेगा इंसानी संदेश! जानिए पूरी जानकारी

ADVERTISEMENT

Popular Post

Uncategorized

True Fortune Casino UK Review – Bonuses, Payments, Games & Mobile

by DNP Desk
October 7, 2026
0

True Fortune Casino UK – Practical Guidance for New Players Getting Started: Registration & Verification First impressions matter, and the...

Read more

True Fortune Casino UK Review – Bonuses, Payments, Games & Mobile

FatBet Casino UK Review – Bonuses, Payment Methods, Mobile App & Security Overview

FatBet Casino UK Review – Bonuses, Payment Methods, Mobile App & Security Guide

Play at FatBet – Steps and Methods Guide for UK Players

FatBet games security guide: UK licensing, player protection & safe play

How to Verify an Official Website: A Complete Guide

Popular Posts

Free Coaching: जेईई और नीट की तैयारी की राह हुई आसान, उत्तराखंड के इन बच्चों को फ्री में मिलेगी कोचिंग

by Rupesh Ranjan
February 17, 2026
0

Free Coaching For JEE And NEET: उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी ख़बर है। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के...

School Holidays : बिहार में शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, इन त्योहारों पर बच्चों को नहीं मिलेगी छुट्टियां

by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
0

School Holidays : बिहार सरकार में एजुकेशन डिपार्टमेंट में साल 2024 के कैलेंडर में कई सारे बदलाव हुए हैं। जिसमें...

Eklavya School: जानें क्या है एकलव्य स्कूलों की खासियत, क्यों अभिभावक इसमें बच्चों का कराते हैं एडमिशन

by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
0

Eklavya School: वैसे तो हमारे देश में शिक्षा व्यवस्था पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गई है। अब शहर–शहर और...

DNP EDUCATION - India's Best Education Hub assists aspirants in post examination guidance; admission related queries and real insights for choosing right institutes.

Learn more

Important Links

  • About Us
  • Contacts Us
  • Privacy Policy

Legal Links

  • Terms & Conditions
  • Shipping and Delivery
  • Refund and Returns Policy
  • Advertise With Us
  • RSS Feeds
  • Disclaimer

Subscribe

Subscribe to our mailing list to get latest education updates directly in your email box.

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
English

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

Go to mobile version