• About Us
  • Contacts
शनिवार, अक्टूबर 31, 2026
DNP EDUCATION
Advertisement
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
No Result
View All Result
DNP EDUCATION
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
Home यूनिवर्सिटी

Best Central University in India: 12वीं के बाद आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं तो यहां ले सकते हैं दाखिला

DNP EDUCATION DESK by DNP EDUCATION DESK
मई 1, 2023
in यूनिवर्सिटी, लेटेस्ट न्यूज़
0

Best Central University in India

Best Central University in India: भारत के लगभग सभी राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। कुछ राज्यों में 12वीं कक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों और उनके परिजनों के मन में एक ही ख्याल रहता है कि ग्रेजुएशन के लिए किस यूनिवर्सिटी या कॉलेज में दाखिला लें। कुछ ऐसे भी विद्यार्थी होते हैं जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं, जिनसे उनका भविष्य बेहतर होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ बेस्ट केंद्रीय विश्वविद्यालय के बारे में बताने जा रहे हैं। इन विश्वविद्यालयों में आप एडमिशन लेकर अपना करियर संवार सकते हैं। यहां देखिए भारत की बेस्ट सेंट्रल यूनिवर्सिटीज।

Related Posts

SSC GD Constable Result 2025 कब आ सकता है ? यहां करें चेक

RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का जल्द होगा इंतजार खत्म, परिणाम के बाद यहां देखें स्कोरकार्ड

छात्रों के लिए क्यों खास है GLA University? इंटीग्रेटेड लर्निंग के साथ प्लेसमेंट चमका सकता है भविष्य

Indian Bank Recruitment 2024: (JMG) के 300 स्थानीय अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

  1. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  2. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, बनारस,यूपी
  3. हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना
  4. जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली
  5. दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

1. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय बेस्ट यूनिवर्सिटी में से एक है। इसकी स्थापना 1966 में संसद के अधिनियम के तहत की गई थी। 2017 में JNU को भारत के राष्ट्रपति की ओर से सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से विश्वविद्यालय के कई शैक्षिक केंद्रों को ‘उत्कृष्टता केन्द्र’ घोषित किया गया है। NACC ने विश्वविद्यालय को 4 में से 3.9 ग्रेड दिया है। साथ ही यूनिवर्सिटी को A++ ग्रेड मिला हुआ है। यहां करीब 600 शिक्षक पढ़ाते हैं। साथ ही 8500 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।

2. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, बनारस,यूपी

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना सन 1916 में हुई थी। BHU भी भारत के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां इंजीनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान, कृषि, कानून और वाणिज्य सहित कई पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होती है। बीएचयू में भी अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के जरिए प्रवेश दिया जाता है। साथ ही जो इंजीनियरिंग में प्रवेश लेना चाहते हैं उनका एडमिशन JEE Advanced की रैंकिंग के जरिए ही होगा।

3. हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना

तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित हैदराबाद विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय परिसर गाचीबावली में स्थित है। सन 1974 में विश्वविद्यालय को स्थापित किया गया था। इसकी गिनती भारत के सबसे लोकप्रिय केद्रीय विश्वविद्यालयों में होती है। यहां छात्र स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों जैसे एमटेक, एमएससी, एमबीए, एमएफए आदि के लिए भी एडमिशन ले सकते हैं। यहां CUET परीक्षा देकर आप एडमिशन ले सकते हैं।

4. जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली

यह विश्वविद्यालय दिल्ली में स्थित है। इसकी शुरुआत साल 1920 में अलीगढ़ में हुई थी। लेकिन साल 1925 में इसे दिल्ली ले जाया गया। इस विश्वविद्यालय के स्थापना का उद्देश्य था कि यहां स्वदेशी संस्कार और बहुलतावादी भावना को दर्शाया जा सके। साल 2020 में विश्वविद्यालय अपनी स्थापना का 100 साल पूरा कर चुका है। यहां आप इंजीनियरिंग, विज्ञान, वाणिज्य, कला, अंग्रेजी सहित कई विषयों में स्नातक और स्नात्तकोत्तर और डॉक्टरेट कर सकते हैं। यहां भी एडमिशन CUET के जरिए ही मिलेगा।

5. दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय की गणना भी भारत के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में होती है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 1922 में हुई थी। पहले यहां 12वीं के अंकों के आधार पर एडमिशन मिलता था, लेकिन अब यहां भी एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के जरिए भी प्रवेश मिलता है। यहां बीए और बीएससी की सबसे अधिक पढ़ाई होती है। साथ ही इन दोनों कोर्सों के लिए ही यहां ज्यादा विद्यार्थी एडमिशन लेते हैं।

ये भी पढ़ें: Best NIT College In India: Computer Science में बीटेक करने के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं ये एनआईटी, जानिए पूरी डिटेल

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Tags: Best Central UniversityBest Central University in IndiaCentral Universitydnp educationEducation News

Related Posts

कॉलेज

Nagaur ITI Admission 2023: 8वीं,10वीं पास छात्रों के राजकीय ITI में प्रवेश के लिए सूचना जारी, इन ट्रेडों में सुनहरा मौका

by DNP EDUCATION DESK
मई 14, 2023
0

Nagaur ITI Admission 2023:राजस्थान के नागौर आईटीआई ने सीबीएससी रिजल्ट आने के तुरंत बाद छात्रों से विभिन्न ट्रेडों में आवेदन...

Read moreDetails

MP News: CBI ने खोली 30 सरकारी नर्सिंग कालेजों की पोल, रिपोर्ट देख High Court क्यो हुआ हैरान ?

मई 13, 2023

CBSE Board 12th Result 2023: पिता की मौत से टूटी, निवेदिता ने 12वीं में पाए 90 फीसदी से ज्यादा,जानें क्या है संघर्ष की कहानी?

मई 13, 2023

JNV Class 11th Admission 2023: जवाहर नवोदय में 11वीं के एडमिशन की जरूरी सूचना, इस तरह करें एप्लाई

मई 13, 2023

दुनिया की नंबर वन- Harvard university की ये खास बातें, आपको सोचने पर कर देंगी मजबूर

मई 13, 2023

UPSC इंटरव्यू में रखेंगे इन बातों का ध्यान, तो IAS बनने का सपना होगा आसान

मई 13, 2023
Next Post

अब मराठी और गुजराती भाषा में भी पूरी कर पाएंगे हायर एजुकेशन! UGC ने लिया अहम निर्णय

DNP EDUCATION - India's Best Education Hub assists aspirants in post examination guidance; admission related queries and real insights for choosing right institutes.

Learn more

Important Links

  • About Us
  • Contacts Us
  • Privacy Policy

Legal Links

  • Terms & Conditions
  • Shipping and Delivery
  • Refund and Returns Policy
  • Advertise With Us
  • RSS Feeds
  • Disclaimer

Subscribe

Subscribe to our mailing list to get latest education updates directly in your email box.

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.