Bihar Teachers Job 2023: बिहार में आएगी शिक्षकों की बहार, 178000 पदों की बहाली पर लगी मुहर

Bihar Teachers Job 2023

Bihar Teachers Job 2023

Bihar Teacher Job 2023: अगर आप बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो बता दें कि आपका ये सपना जल्द पूरा होने वाला है। बिहार सरकार ने 1,78,000 पदों पर शिक्षकों की बहाली पर मुहर लगा दी है। बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तोहफा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि 178000 शिक्षक बहाली पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार शिक्षक भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: College News: ‘वेलेंटाइन डे पर बिना ब्वॉयफ्रेंड छात्राओं को कॉलेज में नही मिलेगी एंट्री’, लेटर वायरल

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार के युवाओं को दिया तोहफा

बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि 178000 शिक्षक बहाली पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहली ही बिहार पुलिस में 75543 पदों पर नियुक्ति की स्वींकृति दी गई थी। इसमें 68360 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इन भर्तियों के लिए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

बिहार के सभी राज्यों में होंगी नियुक्तियां

कैबिनेट से पास होने के बाद राज्य के सभी जिलों में शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए सभी जिलों से आरक्षण रोस्टर भी मांगे जाएंगे और रोस्टर मिलने के बाद शिक्षक पदों का विभाजन किया जाएगा कि किस राज्य में कितने शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी। इसके बाद नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसमें स्टेट वाइज और कैटेगरी वाइज भर्तियों की डिटेल्स जारी की जाएंगी।

BPSC द्वारा की जाएंगी भर्तियां

खबरों की मानें तो बिहार में शिक्षकों की भर्ती BPSC बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा की जाएंगी। BPSC की तरफ से ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर रिजल्ट जारी करने तक की सारी प्रक्रिया BPSC द्वारा ही की जाएंगी। कुछ समय पहले ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक भर्ती के लिए नियमावली में कुछ बदलाव किए हैं। नए नियम के तहत महिलाओं को नई भर्तियों के तहत विशेष आरक्षण दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: SSC Stenographer Final Answer Key: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version