Girls vs Boys: आखिर क्यों लड़के पढ़ाई में रह जाते हैं पीछे, लड़कियां मार जाती हैं बाजी

Girls vs Boys

Girls vs Boys: आपने अकसर सुना होगा कि इस एग्जाम में लड़कियों ने मारी बाजी, नौकरी के क्षेत्र में लड़कियों ने परचम लहराया। ये आज के समय में आम बात हो गई है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ब्रिटेन में भी लड़कियां न केवल ‘ए-लेवल’ यानी आयरलैंड में हायर्स की पढ़ाई में बल्कि वास्तव में हर स्तर की पढ़ाई में लड़कों से आगे हैं। आयरलैंड में हायर्स की पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए A level का रिजल्ट सबसे बड़ी योग्यता हो गई है। ऐसे में आपको ये बात हैरान कर सकती है कि अब यूनिवर्सिटी तक पहुंचने में महिलाएं भी पुरुषों के बराबर हैं।

लड़कों से आगे रहीं लड़कियां

बता दें कि ब्रिटेन में करीब 80 प्रतिशत लड़कियों का रिजल्ट ‘ए’ से ‘सी’ ग्रेड तक रहा है, जबकि लड़कों में यह आंकड़ा 75 फीसदी रहा जो लड़के ही ऐसा रिजल्ट ला पाए। इस साल यूनिवर्सिटी में दाकिले के लिए जो आवेदन किए गए हैं। उसके मुताबिक पूरे ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी में दाखिला चाहने वाले पुरुषों और महिलाओं में यह अब तक का सबसे बड़ा अंतर है। इंग्लैंड में तो दाखिला लेने वाली छात्राओं की तादात लड़कों के मुकाबले 36 फीसदी अधिक है। इसमें स्कॉटलैंड और वेल्स में भी अब तक का सबसे बड़ा अंतर देखने को मिला है। जबकि उत्तरी आयरलैंड में 2009 के बाद यह अंतर सबसे बड़ा है।

Also Read- ISRO Jobs 2022: इंजीनियर के सभी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, ISRO ने कुल 68 पदों पर निकाली भर्ती

भविष्य में आएगा बड़ा अंतर

आंकड़ों के मुताबिक अगर आगे भी ऐसी ही स्थिति बनी रही तो यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए जो अंतर अभी अमीर और गरीब के बीच है उससे बड़ा अंतर महिलाओं और पुरुषों में हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो अगर इस अंतर को ठीक नहीं किया गया तो इस साल जितने लड़के और लड़कियां पैदा होंगे, उनमें लड़कों की तुलना में 75 फीसदी अधिक लड़कियां यूनिवर्सिटी तक पहुंचेंगी। ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के अध्ययन के मुताबिक स्कूल शुरू करते ही लड़कियों के मुकाबले दोगुना लड़के पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं। एक शोध में पता चला है कि इंग्लैंड में प्रारंभिक कक्षा के 80 हजार लड़के पूरा वाक्य तक नहीं बोल पाते हैं। वो हिदायतों को नहीं समझते हैं और चिंता की बात तो यह है कि वो बच्चे आगे भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।

जानें क्या हैं वजह

Also Read- UKPSC APO 2021 Main Result: मेन एग्जाम में 213 ने किया क्वालीफाई, इंटरव्यू में चुने जाएंगे सिर्फ 63

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version