Interesting Facts: हिंदी के ये शब्द अक्सर लिखें जाते हैं गलत, जानिए क्यों होती है गलती

Interesting Facts: भारत देश की राष्ट्रभाषा हिंदी है। अधिकतर लोग आसानी से हिंदी बोल और लिख लेते हैं। लेकिन हिंदी के कुछ शब्द ऐसे हैं जिन्हें लिखने में परेशानी होती है और लोग जाने अनजाने में हिंदी के गलत शब्द लिख देते हैं। लिखा हुआ शब्द ऐसा लगता है कि सही लिखा है लेकिन वह गलत होता है। यदि आपको भी हिंदी के कुछ शब्द गलत लिखने के बाद सही लगते हैं तो आपको उन्हें सुधारना होगा। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे हिंदी के शब्द बताएंगे जिन्हें रोजाना जीवन में इस्तेमाल करने के बाद भी गलत लिखा जाता है। इन शब्दों को लेकर भी काफी कंफ्यूजन रहती है।

आशीर्वाद शब्द का सही चयन

आशीर्वाद एक ऐसा शब्द है जिसको बोलने में तो सही बोला जाता है लेकिन लिखते समय गलती हो जाती है। कुछ लोग आशीर्वाद लिखने की जगह आर्शीवाद लिख देते हैं। इस शब्द को लेकर अक्सर लोगों में कन्फ्यूजन बना रहता है। ‘आशीर्वाद’ ये एक सही शब्द है।

गीतांजलि का सही चयन

कुछ लोग गीतांजलि लिखते समय उस पर बड़ी ‘ई’ की मात्रा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस शब्द पर छोटी ‘इ’ की मात्रा का इस्तेमाल किया जाता है। ‘गीतांजलि’ ये सही शब्द है।

अनुकूल शब्द का सही चयन

कुछ लोग अनुकूल लिखते समय बड़े ‘ऊ’ की मात्रा और छोटे ‘उ’ की मात्रा को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं। अनुकूल लिखते समय न शब्द पर छोटे ”उ’ की मात्रा आती है और क शब्द पर बड़े ‘ऊ’ की मात्रा आती हैं। इस तरह ‘अनुकूल’ ये एक सही शब्द है।

नमस्कार शब्द का सही चयन

भारत में नमस्कार प्रतिदिन बोला जाने होने वाला एक ऐसा शब्द है जिसे लोग अक्सर गलत ही लिखते हैं। कुछ लोग नमस्कार लिखते समय नमष्कार लिखते हैं। नमष्कार गलत शब्द है। सही शब्द ‘नमस्कार’ है।

Also Read- Degree Racket: बेंगलुरु पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फर्जी सर्टिफिकेट जारी करने वाले चार लोगों के गिरोह का पर्दाफाश

प्राप्ति शब्द का सही चयन

हिंदी में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला शब्द प्राप्ति है। लेकिन इसकी स्पेलिंग को कुछ लोग गलत लिख देते हैं। ‘प्राप्ति’ एक सही शब्द है और ‘प्राप्ती’ गलत शब्द है।

Also Read- Exam Preparation Tips: परीक्षा के साथ ज़िंदगी में अच्छे नंबर लाने के लिए मानसिकता में करना होगा बदलाव

उज्जवल शब्द का सही चयन

कुछ लोग उज्जवल शब्द को उज्वल लिख देते हैं। इस शब्द को गलत लिखने का प्रमुख कारण इसके गलत तरीके का उच्चारण भी हो सकता है। क्योंकि कुछ लोग शब्द का उच्चारण सही करते हैं और उसको लिखने में गलती कर जाते हैं। इस तरह सही शब्द ‘उज्जवल’ है और गलत शब्द ‘उज्वल’ है।

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version