Steel or Iron: हमारे जीवन में बहुत ही ऐसी चीजें होती है जिनकी जानकारी हमें होती है लेकिन इसका अंतर हम नहीं ढूंढ पाते हैं। इन्हीं चीजों में है लोहा और स्टील। क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर इन दोनों में अंतर क्या होता है। आपने दैनिक जीवन में हम इनका खूब प्रयोग करते हैं। ऐसे में इसकी जानकारी रखना भी बहुत जरूरी है। आइए आज हम आपको लोहा और स्टील के अंतर के बारे में बताते हैं।
लोहे और स्टील में यह है अंतर
लोहा का प्रयोग हम अपने दैनिक जीवन में सबसे ज्यादा करते हैं। लेकिन आपको एक रोचक चीज बता दें कि पूर्ण रूप से शुद्ध लोहे का प्रयोग हम लोग नहीं करते हैं। बताया जाता है कि शुद्ध लोहा बहुत ही गर्म होता है और जब यह गर्म होता है तो आसानी से खींचा जा सकता है। लेकिन जब इसमें कार्बन मिला देते हैं तो यह कठोर हो जाता है। वहीं स्टील पहले से ही कठोर होती है। वहीं स्टील को लोहे और कार्बन को मिलाकर तैयार किया जाता है। जहां लोहा एक तत्व है तो वहीं स्टील एक तरह की धातु है। इसके साथ – साथ स्टील में जंग नहीं लगता है और लोहे में जंग लग सकती है।
ये भी पढ़ें: किराए के बॉयफ्रेंड से लेकर बीयर पीने की भी मिलेगी नौकरी, जानें किस काम के लिए मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे
आखिर स्टील में क्यों नहीं लगती जंग
आपने अक्सर यह देखा होगा कि लोहे की चाहे जितनी मोटी चादर हो उसमें जंग लग ही जाती है। इसकी वजह से कई बार पूरा लोहा खराब हो जाता है। वहीं इस जंग को हटाने के लिए निकेल और क्रोमियम का प्रयोग करते हैं। इसके बाद ही स्टील मिलता है। वहीं यह बहुत ही कठोर होता है। वहीं स्टील वायुमंडल के तापमान में आने के कारण खराब नहीं होता है। इसकी वजह यह है कि यह अधिकतम तापमान का भी सहन कर सकता है।
ये भी पढ़ें: ये 5 यूनिवर्सिटी नहीं है किसी जन्नत से कम, विश्वविद्यालय की खूबसूरती बना देगी आपको दीवाना
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।