• About Us
  • Contacts
  • Login/Signup
Tuesday, April 14, 2026
English
DNP EDUCATION
Advertisement
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
No Result
View All Result
DNP EDUCATION
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
Home कॉलेज

Top Medical Colleges In India: अच्छे डॉक्टर्स तैयार करते हैं ये मेडिकल कॉलेज, मिलती है शानदार एजुकेशन

Brijesh chauhan by Brijesh chauhan
May 1, 2023
in कॉलेज, लेटेस्ट न्यूज़
Top Medical Colleges In India

Top Medical Colleges In India

0
SHARES
15
VIEWS

Top Medical Colleges In India: मेडिकल के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कोरोना के दौर में भारत के मेडिकल कॉलेजों के कार्य को पूरे विश्‍व ने देखा और सराहना की। आज हमारे पास दुनिया के सबसे बेहतर डॉकटर्स हैं। ये डॉकटर्स देश-दुनियां में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अगर आप भी एक बेहतर डॉकटर बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको बताएंगे भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों के बारे में जहां शानदार एजुकेशन मिलती है।

Related Posts

SSC GD Constable Result 2025 कब आ सकता है ? यहां करें चेक

RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का जल्द होगा इंतजार खत्म, परिणाम के बाद यहां देखें स्कोरकार्ड

छात्रों के लिए क्यों खास है GLA University? इंटीग्रेटेड लर्निंग के साथ प्लेसमेंट चमका सकता है भविष्य

Indian Bank Recruitment 2024: (JMG) के 300 स्थानीय अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

NIRF रैंकिंग

भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय हर साल मेडिकल कॉलेजों को लेकर रैंकिंग जारी करता है। इसे राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी NIRF रैंकिंग कहा जाता है। इस रैंकिंग के तहत देश की टॉप Universities, कॉलेज सहित कई अन्य कैटेगरी में टॉप संस्थानों की घोषणा होती है। 2015 में भारत सरकार ने NIRF को लॉन्च किया था। वहीं, साल 2016 में पहली बार NIRF रैंकिंग जारी की गई थी। ये रैंकिग विभिन्न मानकों के आधार पर जारी की जाती है।

ये हैं भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज

AIIMS मेडिकल कॉलेज: इस साल अभी तक ये रैंकिंग जारी नहीं हुई है, लेकिन साल 2022 की रैंकिंग के अनुसार देश के बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, दिल्ली (AIIMS Delhi) टॉप पर आता है। पिछले कुछ सालों से AIIMS Delhi ने अपनी ये पोजीशन बरकरार रखी है। एम्स की स्थापना 1956 में हुई थी। यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन स्वायत्तता से संचालित होती है।

PGIMER चंडीगढ़: इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) का नाम आता है। ये संस्थान चंडीगढ़ में स्थित एक चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान है। इसमें शैक्षिक सुविधाएं, चिकित्सा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण सुविधाएं दी जाती हैं। इसकी स्‍थापना 1960 मैं एक पोस्‍ट ग्रेजुएट सेंटर के रूप में किया गया था। इसका लक्ष्‍य यहां चिकित्सा के सभी विषयों में विशेषज्ञ तैयार करना है।

CMC वेल्लोर (बेंगलुरु): क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) , वेल्लोर को देश के टॉप कॉलेज में गिना जाता है। सीएमसी वेल्लोर एक निजी, अल्पसंख्यक-संचालित मेडिकल स्कूल, अस्पताल और अनुसंधान संस्थान है। इसकी स्‍थापना 1900 में एक अमेरिकी मिशनरी द्वारा किया गया था।

NIMHANS बेंगलुरु: बेंगलुरु में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस को एशिया के टॉप मानसिक संस्थानों में गिना जाता है। यह नेशनल मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो के फील्ड में एक मल्टीडिसीप्लिनरी इंस्टीट्यूट है। इसकी स्थापना वर्ष 1847 में की गई थी।

SGPGI लखनऊ: लखनऊ में स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान भारत का टॉप आयुर्विज्ञान संस्थान है। इसकी स्थापना 1983 में हुई थी। आयुर्विज्ञान के फील्‍ड में सबसे सम्मानित यह संस्थान 550 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह संस्‍थान लगातार कई सालों से देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में शामिल है।

अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर: अमृता विश्व विद्यापीठम या अमृता विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक और अनुसंधान समूह है। यह भारत की सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान संस्थानों में से एक है जिसे एनएएससी (NAAC) ने ‘ए’ श्रेणी प्रदान की है। इसके छः परिसर हैं जो भारत के तीन राज्यों (तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक) में हैं। इसका मुख्यालय कोयम्बटूर में है। इस संस्था का प्रबन्धन माता अमृतानंदमयी मठ करता है।

BHU वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसे बीएचयू (बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी) भी कहा जाता है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना महामना पण्डित मदन मोहन मालवीय द्वारा वर्ष 1916 में इसकी स्थापना हुई थी।

JIPMER, पुडुचेरी: जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (JIPMER) भारत का एक प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालय है। यह पुद्दुचेरी में स्थित है। इस संस्थान का वित्तपोषण भारत के केंद्रिय सरकार द्वारा किया जाता है।

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में स्थित एक आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय है। इस मेडिकल कालेज को अपग्रेड कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 16 सितंबर, 2002 में विश्वविद्यालय बना दिया गया। इसकी स्‍थापना 1911 में हुई थी।

कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल (बेंगलुरु): कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल और कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मैंगलोर को संयुक्‍त रूप से केएमसी के रूप में जाना जाता है। ये वर्ष 1953 में स्थापित तटीय कर्नाटक में दो निजी मेडिकल कॉलेज हैं। पहले ये कॉलेज एक इकाई के रूप में स्थापित किए गए थे और बाद में शिक्षण अस्पतालों के साथ कॉलेज बन गए।

ये भी पढे़ं: History Of Clock: घड़ी के आविष्कार से पहले लोग कैसे देखते थे टाइम ? बड़ी दिलचस्प है इसकी कहानी

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Tags: Best Medical Colleges In Indiafamous Medical Colleges In IndiaMedical Colleges In IndiaTop Medical Colleges In India

Related Posts

No Content Available
Next Post

Why Ivory Is Expensive: आखिर क्यों महंगे बिकते हैं हाथी के दांत? इसके पीछे का कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

ADVERTISEMENT

Popular Post

News

Win Casino online kazinoda xavfsizlik va himoya.2808

by DNP Desk
April 14, 2026
0

Win Casino - online kazinoda xavfsizlik va himoya ▶️ O'YNANG Содержимое Onlayn kazinolarda moliyaviy xavfsizlik tizimlariShaxsiy ma'lumotlarning himoyasi va maxfiylik...

Read more

Win Casino online kazinoda xavfsizlik va himoya.2808

12-12-2025-888 casino online594985903517

Emoción y estrategia juntas tu próxima aventura con jugabet te espera.

Anabole Steroide legal: Leistungssteigerung im Bodybuilding mit legalen Ergänzungsmitteln

Estrategias efectivas para gestionar tus finanzas en el juego

PinCo ve Pin Up Platformlarında Oyun Kurallarının Şeffaflığı: Kullanıcı Deneyimi ve Güvenilirlik Analizi

Popular Posts

Free Coaching: जेईई और नीट की तैयारी की राह हुई आसान, उत्तराखंड के इन बच्चों को फ्री में मिलेगी कोचिंग

by Rupesh Ranjan
February 17, 2026
0

Free Coaching For JEE And NEET: उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी ख़बर है। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के...

School Holidays : बिहार में शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, इन त्योहारों पर बच्चों को नहीं मिलेगी छुट्टियां

by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
0

School Holidays : बिहार सरकार में एजुकेशन डिपार्टमेंट में साल 2024 के कैलेंडर में कई सारे बदलाव हुए हैं। जिसमें...

Eklavya School: जानें क्या है एकलव्य स्कूलों की खासियत, क्यों अभिभावक इसमें बच्चों का कराते हैं एडमिशन

by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
0

Eklavya School: वैसे तो हमारे देश में शिक्षा व्यवस्था पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गई है। अब शहर–शहर और...

DNP EDUCATION - India's Best Education Hub assists aspirants in post examination guidance; admission related queries and real insights for choosing right institutes.

Learn more

Important Links

  • About Us
  • Contacts Us
  • Privacy Policy

Legal Links

  • Terms & Conditions
  • Shipping and Delivery
  • Refund and Returns Policy
  • Advertise With Us
  • RSS Feeds
  • Disclaimer

Subscribe

Subscribe to our mailing list to get latest education updates directly in your email box.

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
English

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

Go to mobile version