Amazing Facts: मछलियों को कभी न कभी हम सभी ने देखा होगा। यह मछलियां देखने में भी काफी खूबसूरत लगती हैं। कुछ लोग आज के समय में बड़े – बड़े ऑफिस में और अपने घर को सुंदर दिखाने के लिए भी एक्वेरियम में मछली लाकर पालते हैं। इन मछलियों को अगर गौर करें तो इनके शरीर पर काले रंग के धब्बे या फिर किसी अन्य रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। वहीं कुछ मछलियों पर धारियां भी दिखाई देती हैं। ऐसे में इनके शरीर पर यह धारियां साथ ही काले रंग के धब्बे क्यों होते हैं। क्या इसके कारण इन मछलियों का कोई फायदा होता है या ऐसे ही यह धारियां बनी रहती हैं। कुछ मछलियों पर यह धारियां बड़ी और लंबी होती हैं तो कुछ में यह छोटी होती हैं। ऐसे में आइए समझते हैं कि मछलियों पर यह धारियां क्यों होती हैं।
वैज्ञानिकों ने किया रिसर्च
इन मछलियों पर दिखने वाली धारियों को लेकर वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया है। यह रिसर्च वैज्ञानिकों के द्वारा सिक्लिड मछलियों पर किया जा रहा है। इस रिसर्च के द्वारा यह बताया गया है कि जिन मछलियों के शरीर पर धारियां होती हैं वह जलीय पौधे के साथ में छिप जाती हैं। वहीं जो मछलियां खुले पानी में घूमती हैं उनपर हॉरीजेंटल धारियां होती है यह अपने आपको को परभक्षीयों से खुद को बचाती हैं।
ये भी पढ़ें: Medicine expire Date: आज एक्सपायर हुई दवाई अगर कल खा ली तो क्या होगा ?
जर्मनी में कान्स्टांस में किया गया रिसर्च
जर्मनी में कान्स्टांस के एक इवॉल्यूशनरी बायोलॉजिस्ट में मछलियों को लेकर रिसर्च किया गया है। इस रिसर्च में यह बताया गया है कि सिक्लिड प्रजाति के वर्टिकल धारियों वाली मछलियों को नर मछली कहते हैं। वहीं हॉरीजेंटल धारियों वाली मछलियों को मादा ग्रुप में रखा गया है। ऐसे में यह देखा गया कि इनके बच्चों में यह धारियां नहीं दिखाई दी। वहीं दूसरे रिसर्च में हॉरीजेंटल धारियां वाली मछलियों और मादाओं को एक ग्रुप में रखा तो उनके बच्चों में यह धारियां दिखाई दे रही हैं। ऐसे में यह बताया गया कि ऐसा माता पिता के जीन की वजह से होता है।
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।