UPSSSC PET Result 2022 Date: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा परिणाम

UPSSSC PET 2022 Result Date : उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 के परिणाम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जो अभ्यर्थियों इस परीक्षा में शामिल हुए थे और वो लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, आज उनके लिए बहुत ही अच्छी खबर है| इस परीक्षा के परिणाम से जुड़ी बड़ी अपडेट उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर दी गई है। बताया जा रहा है कि UPSSSC PET 2022 का रिजल्ट 15 जनवरी 2023 तक जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा परिणाम से जुड़ी किसी भी अन्य अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नजर बनाए रखें।

25,11, 968 उम्मीदवार परीक्षा में हुए थे शामिल

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यह परीक्षा यानी कि उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (UPSSSC PET 2022 Exam) सूबे के सभी जिलों में 15 अक्टूबर से 16 अक्टूबर को चार पालियों में आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा सार्वजनिक की गई जानकारी के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए पंजीकृत 37,58,209 उम्मीदवारों में से 25,11, 968 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। लिहाजा तब से लेकर अब तक अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा परिणाम का इंतजार है। हालांकि आयोग के सूत्रों की मानें तो अभ्यर्थियों का इंतजार इसी मांह में खत्म हो जाएगा। बताया गया है कि इस बाबत आयोग द्वारा तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ेंं: AAI Recruitment 2022: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 596 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

UPSSSC PET Result 2022 ऐसे करें चेक

अभ्यर्थियों अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। यहां उस लिंक पर क्लिक करें, जहां UPSSSC PET Result 2022 लिखा हो। इस पर क्लिक करने के उपरांत साइट पर मांगे जा रहे आवश्यक विवरण को दर्ज करें। इसके बाद आपका UPSSSC PET Result 2022 आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा। अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा का आंसर शीट 20 अक्टूबर को ही आया था। बहरहाल, मिली जानकारी के अनुसार, उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी पीईटी 2022 का रिजल्ट 15 जनवरी 2023 तक हम सबके सामने होगा।

ये भी पढ़ें: GATE 2023 Exam Admit Card: गेट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड, जानें शेड्यूल

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version