UPSC Result 2022: सिविल सर्विस मेंस परीक्षा के नतीजे जारी, इस तारीख से भरे जाएंगे इंटरव्यू के लिए फॉर्म

UPSC Result 2022: UPSC ने सिविल सेवा मेंस (UPSC CSE Mains) 2022 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। आप यहां से रिजल्ट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं। इस रिजल्ट के आने के बाद कैंडिडेट्स का इंतजार एक बार फिर खत्म हो गया है। आप आसानी से परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सर्विसेज मेन्स रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
आपके सामने एक नई PDF फाइल खुलेगी जहां कैंडिडेस्ट्स नाम और रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
अब इस पेज को डाउनलोड करे।
आगे के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Also Read- Google Job Tips: गूगल में जॉब के लिए जरूर आजमाएं ये सीक्रेट टिप्स, हो सकता है सेलेक्शन

जल्द इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा

यूपीएससी ने इंटरव्यू की तारीख की घोषणा कर दी है। रिजल्ट के बाद उम्मीद की जा रही है कि यूपीएससी सिविल सेवा इंटरव्यू अगले साल की शुरुआत में ही आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा में जो कैंडिडेट्स सेलेक्ट हुए हैं अब उन्हें इंटरव्यू से गुजरना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को डैफ II फॉर्म भरने का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। डैफ II फॉर्म कल यानी 08 दिसंबर 2022 दिन गुरुवार से भरे जा सकेंगे और इसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2022 तक है। इंटरव्यू के 275 अंक होंगे और इसमें न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक नहीं है। बता दें कि UPSC ने लिखित परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक किया गया था। वहीं, सिविल सर्विस मेन्स रिजल्ट 2022 के बाद अब डीटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म जारी होने वाला है। इंटरव्यू के बाद चयनित कैंडिडेट्स को IAS, IPS, IFS, IRS और IRTS सहित विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पद पर भरे जाएंगे।

Also Read- 10th Pass Govt Jobs: आर्मी में इन 4 पदों के लिए भर्ती, 10वीं पास छात्रों के लिए है एकदम सुनहरा मौका

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Exit mobile version