UPSSSC PET Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन जल्द ही यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा (PET 2022) के नतीजे घोषित कर सकता है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बड़े संकेत दिए हैं। जानकारी के मुताबिक यूपी पीईटी-2022 के रिजल्ट (UP PET 2022 Result) के लिए अभ्यर्थी लगातार यूपीएसएसएससी (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देखते रहें। उत्तर प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर 2022 को दो पालियों में पीईटी की परीक्षा कराई गई थी। जिसके बाद आयोग ने 20 अक्टूबर को इस परीक्षा की उत्तर सूची जारी कर दी थी।
कब हो सकता है रिजल्ट घोषित
यूपी पीईटी 2022 रिजल्ट में हो रही देरी से अभ्यर्थी चिंतित और असमंजस में है। वहीं इस दौरान UPSSSC ने एक नोटिस जारी किया है। इस जारी नोटिस के मुताबिक आयोग ने यूपी पीईटी 2021 स्कोरकार्ड की वैधता की अवधि बढ़ा दी है। खबर है कि मौजूदा रिक्तियों को भरने के लिए 2021 पीईटी स्कोरकार्ड की अवधि को 08 जनवरी 2023 तक या पीईटी 2022 स्कोरकार्ड जारी होने तक (जो बाद में हो) बढ़ा दिया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल दिसंबर महीने में या 8 जनवरी से पहले इसके (PET 2022 Result) जारी होने की संभावना है।
लाखों उम्मीदवार रिजल्ट के इंतजार में
गौरतलब है कि करीब 37 लाख उम्मीदवारों ने UP PET 2022 के लिए आवेदन किया था, लेकिन 25 लाख अभ्यर्थी ही इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य में ग्रुप सी और डी भर्तियों में शामिल होने के पात्र होंगे। हालांकि, आयोग ने पीईटी 2022 के रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं जारी की है।