Budget 2023 Education: मोदी सरकार ने दी आदिवासियों को सौगात, 15 हजार करोड़ रुपये की योजना का किया ऐलान

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Budget 2023 Education: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा सदन में बजट पेश किया। यह बजट आम जनता के साथ-साथ केन्द्र की मोदी सरकार के लिए भी अहम मानी जा रही है। क्योंकि अगले साल देश में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सरकार द्वारा बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। वित्त मंत्री द्वारा सदन में पेश किए गए आम बजट में युवा छात्रों का खास ध्यान रखा है। ट्राइबल मिशन के लिए सरकार द्वारा 3 साल में 15,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उक्त बात की जानकारी केन्द्रीय आम बजट 2023 (Union Budget 2023) की प्रस्तुतीकरण के दौरान वित्त मंत्री द्वारा दी गई है। इसके अलावा वित्त मंत्री (Finance Minister) ने आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (Eklavya Model Residential Schools) शुरू करने का ऐलाना किया है। इसके लिए आदिवासी बहुल इलाके के लोगों ने केन्द्र की मोदी सरकार के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की है।

Budget 2023 Education: एकलव्य स्कूलों में 38 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

केन्द्र सरकार ने आदिवासी छात्रों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने के लिए आगामी कार्यक्रम की घोषणा की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) द्वारा पेश की गई आम बजट 2023 में इसकी झलक देखने को मिली है। केन्द्र सरकार द्वारा आगामी 3 वर्षों में आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शुरू किए जाने की योजना है। मालूम हो कि इन स्कूलों की संचालन से लगभग 3.5 लाख आदिवासी छात्रों तक सीधा लाभ पहुंचेगा। इस वक्त देश में कुल 689 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंजूर किए जा चुके हैं। बताया गया है कि इनमें 394 विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। आगामी 3 वर्षों में सरकार द्वारा 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। उक्त बातें वित्त मंत्री ने केन्द्रीय आम बजट 2023 की प्रस्तुतीकरण के दौरान कही हैं।

ये भी पढ़ें: MPESB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड में निकली बंपर भर्ती, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

Budget 2023 Education: आगामी वर्षों में खुलेंगी राष्ट्रीय डिजिटल पुस्‍तकालय

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2023 (Union Budget 2023) की प्रस्तुतीकरण के दौरान घोषणा की है कि आगामी वर्षों में राष्ट्रीय डिजिटल पुस्‍तकालय का निर्माण किया जाएगा। बताया गया है कि डिजिटल पुस्‍तकालय (Digital Library) को बच्चों और युवाओं के लिए तैयार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, आगामी वर्षों में इस पुस्तकालय को देश के हर पंचायत और हर वार्ड में खोले जाने की तैयारी सरकार के प्रमुख कार्यक्रम में शामिल होगा।

ये भी पढ़ें: Engineering की पढ़ाई के लिए ये हैं India के बेस्ट संस्थान, वर्ल्ड रैंकिंग में भी हैं अव्वल

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version