Pt. Deen Dayal Upadhyay Management College में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Pt. Deen Dayal Upadhyay Management College: पं0 दीन द्याल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलिज के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुश्री जागृति अवस्थी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ मुख्य अतिथि एवं श्रीमती पियांशु अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं आई0आई0एम0टी0 ग्रुप आॅफ काॅलिजिस् के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 मयंक अग्रवाल ने सरस्वती माता के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना से हुआ। विशिष्ट अतिथि श्रीमती पियांशु अग्रवाल ने सभी महिलाओं का उनके समाज को समृद्ध बनाने वाले प्रयासों के लिए उत्साहवर्द्धन किया। उन्होनें कहा कि सम्पूर्ण सृष्टि में नारी का अस्तित्व आदि से अन्त तक है।

मुख्य अतिथि जागृति अवस्थी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने समाज को गौरवान्वित करने वाली उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश को देखते हुए महिलाओं को एक कदम आगे बढकर कार्य करना होगा। सम्मान समारोह में सुश्री जागृति अवस्थी एवं श्रीमती पियांशु अग्रवाल द्वारा प्रो0 सुरक्षा पाल, प्रथम विभागाध्यक्ष एवं डीन शिक्षा विभाग चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, प्रो0 बेबी मित्तल प्रथम प्राचार्या मेरठ काॅलिज मेरठ, डाॅ0 पूनम देवदत्त मनोचिकित्सक, डाॅ0 ऋतु केला मनोचिकित्सक, अनु राठी सामाजिक कार्यकर्ता, गोल्डन गर्ल अलका तोमर अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान, वर्षा कौषिक अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा भाजपा, मीनाक्षी शर्मा क्षेत्राधिकारी इंटेलीजेंस विभाग, कृष्णा ढाका सामाजिक कार्यकर्ता, रेखा रानी शर्मा पूर्व प्रधानाचार्या एस0डी0 गल्र्स इण्टर काॅलिज मेरठ, मेजर इंगलेष चिकित्सक मिलिट्री हाॅस्पिटल मेरठ, शोभा शर्मा उपाध्यक्ष महिला विकास परिषद एवं सामाजिक कार्यकर्ता, कल्पना पाण्डे अध्यक्ष सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी, अलका शर्मा पर्यावरणविद, आयुषी शर्मा अध्यापिका राजकीय इण्टर काॅलिज मेरठ, डाॅ0 सुनीता सैनी उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा एवं सामाजिक कार्यकर्ता, डाॅ0 मधु देशवाल चिकित्सक, सीमा श्रीवास्तव अध्यक्ष साथ वेलफेयर सोसाइटी (एनजीओ), उमा शर्मा अध्यक्ष जन कल्याण संस्था (एनजीओ), पारूल विष्णुवर्धन सीनियर सब एडीटर हिन्दुस्तान दैनिक, पुष्पा यादव अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय रजपुरा,, हिमानी गुप्ता उद्यमी श्रुति आॅर्गेनिक फूड प्रोडक्सन, प्याली चक्रवर्ती सामाजिक कार्यकर्ता प्रगति सेवा संस्था, स्वाति भाटिया पत्रकार दैनिक जागरण, रूबी अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज, दीक्षा सैनी ताईक्वांडो खिलाडी काॅमनवेल्थ गेम्स प्रतिभागी, मदीहा रसूल संचालक मदीहाज फिनिशिंग स्कूल, डाॅ0 ऋतु कौशिक मोटीवेशनल स्पीकर, आकांक्षा सिवाच ट्रेनी आॅफिसर (ओटीए) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एवं शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। संस्थान की षिक्षा विभाग की प्राचार्या डाॅ0 ऋतु भारद्वाज द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ये भी पढ़ें: CCS University Meerut को मिला NAAC A+++ ग्रेड, कुलपति ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ0 प्रतिमा एवं पारामिता दास उकिल ने किया। इस अवसर पर डाॅ0 रचना त्यागी, डाॅ0 नीता गौड़, डाॅ0 मंजू चैधरी, डाॅ0 तबस्सुम, डाॅ0 नीरू चैधरी, रूबी सिंह, अनुराधा त्यागी, षिखा मंगा, स्वाति अग्रवाल, लकी बेरवाल, सृष्टि वशिष्ठ एवं सुमनलता उपस्थित रहीं।

ये भी पढ़ें: Success Story: पहले प्रयास में बिना कोचिंग के UPSC किया पास, बॉलीवुड में भी है इनका खासा नाम

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version