• About Us
  • Contacts
  • Login/Signup
Saturday, August 1, 2026
English
DNP EDUCATION
Advertisement
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
No Result
View All Result
DNP EDUCATION
No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
Home यूनिवर्सिटी

UP Budget 2023: तीन नए State University खोलेगी योगी सरकार, बजट में किया ऐलान

Rozy Ali by Rozy Ali
February 23, 2023
in यूनिवर्सिटी, लेटेस्ट न्यूज़
0
SHARES
3
VIEWS

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में राज्य को तीन नए राज्य विश्वविद्यालय (State University) की सौगात दी है। इसमें दो राज्य विश्वविद्यालय अध्यात्म से समृद्ध विंध्यधाम और देवीपाटन मंडल में खुलेंगे जबकि तीसरा विश्वविद्यालय मुरादाबाद मंडल में खोला जाएगा। इसके लिए 50-50 करोड़ रुपये का फंड भी आवंटित कर दिया गया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में कहा कि पढ़ते और बढ़ते यूपी के लिए शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

Related Posts

SSC GD Constable Result 2025 कब आ सकता है ? यहां करें चेक

RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट का जल्द होगा इंतजार खत्म, परिणाम के बाद यहां देखें स्कोरकार्ड

छात्रों के लिए क्यों खास है GLA University? इंटीग्रेटेड लर्निंग के साथ प्लेसमेंट चमका सकता है भविष्य

Indian Bank Recruitment 2024: (JMG) के 300 स्थानीय अधिकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

Basic Education पर सरकार मेहरबान

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण में कहा किसमग्र शिक्षा अभियान के लिए 20,255 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास एवं उन्हें स्मार्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने की कार्य योजना है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-2024 के बजट में 1000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।वित्त मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की सहायता से पीएम श्री योजना के लिए 510 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की नई योजना के लिए 300 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।वित्त मंत्री ने बताया कि 28 लाख गरीब छात्र-छात्राओं को फ्री यूनिफार्म वितरण के लिए 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

Higher Education के लिए बजट में क्या?

योगी सरकार ने विंध्याचल धाम मंडल में मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए हैं।

इसके अलावा देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय और मुरादाबाद मंडल में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भी 50-50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।

वित्त मंत्री ने बताया कि देश में उच्च शिक्षा के लिए मौजूदा वक्त में 19 राज्य विश्वविद्यालय, एक मुक्त विश्वविद्यालय, एक डीम्ड विश्वविद्यालय, 30 निजी विश्वविद्यालय, 172 राजकीय महाविद्यालय, 331 सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालय एवं 7372 स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संचालित हैं।

प्राविधिक शिक्षा के लिए बजट में क्या?

उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा स्तरीय 220 संस्थाएं स्वीकृत हैं, जिनमें से 168 संस्थाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

वित्त मंत्री के मुताबिक, राजकीय पॉलीटेक्निकों की स्थापना एवं अवस्थापना विकास हेतु क्रमश: 50 करोड़ रूपये एवं 33 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोण्डा, बस्ती, प्रतापगढ़ तथा मीरजापुर में कक्षाओं के संचालन के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

प्राविधिक शिक्षा विद्यालयों/ अभियंत्रण संस्थाओं में पूर्व से निर्मित भवनों के जीर्णोद्धार एवं अनुरक्षण के लिए 2 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है।

Also Read: Jobs 2023: यूपी सरकार ने इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 65 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 305 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) संचालित हो रहे हैं जिनमें विभिन्न व्यवसायों की 1,72,872 सीटें उपलब्ध हैं।वित्त मंत्री ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजीज लि० की सहभागिता से प्रदेश के राजकीय क्षेत्र के 150 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के तकनीकी उन्नयन की योजना के तहत आधुनिक कार्यशालाओं एवं कक्षा कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना की लागत 5000 करोड़ रुपये से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में परियोजना के लिए 940 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराई गई है।

Also Read: Sarkari Naukri की कर रहे हैं तलाश तो इस सैनिक स्कूल में निकली बंपर भर्ती, ये रही पूरी डिटेल

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।

Tags: Lucknow newsup budget session 2023up budget session 2023 liveup vidhansabha budget session liveuttar pradesh budget session 2023

Related Posts

No Content Available
Next Post

Shobhit Deemed University ने कानून विशेषज्ञ प्रमोद के. गोयल को निदेशक पद पर किया नियुक्त

ADVERTISEMENT

Popular Post

Uncategorized

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор

by DNP Desk
July 29, 2026
0

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - обзор ▶️ ИГРАТЬ Содержимое Обзор Gama Casino OnlineПреимущества Gama Casino OnlineПреимущества и...

Read more

Гама казино онлайн – Gama Casino Online – обзор

Pin Up Casino – atención al cliente disponible 24/7

Casino non AAMS in Italia – come riconoscere quelli affidabili

Chicken Road – Online Casino Slot Filled with Road-Crossing Chicken Fun

Kasyno online Vulkan Vegas – Jak się zarejestrować i grać

Chicken Road – Online Casino Slot Celebrating Chickens Braving Busy Roads

Popular Posts

Free Coaching: जेईई और नीट की तैयारी की राह हुई आसान, उत्तराखंड के इन बच्चों को फ्री में मिलेगी कोचिंग

by Rupesh Ranjan
February 17, 2026
0

Free Coaching For JEE And NEET: उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी ख़बर है। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के...

School Holidays : बिहार में शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला, इन त्योहारों पर बच्चों को नहीं मिलेगी छुट्टियां

by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
0

School Holidays : बिहार सरकार में एजुकेशन डिपार्टमेंट में साल 2024 के कैलेंडर में कई सारे बदलाव हुए हैं। जिसमें...

Eklavya School: जानें क्या है एकलव्य स्कूलों की खासियत, क्यों अभिभावक इसमें बच्चों का कराते हैं एडमिशन

by DNP EDUCATION DESK
February 17, 2026
0

Eklavya School: वैसे तो हमारे देश में शिक्षा व्यवस्था पहले से काफी ज्यादा बेहतर हो गई है। अब शहर–शहर और...

DNP EDUCATION - India's Best Education Hub assists aspirants in post examination guidance; admission related queries and real insights for choosing right institutes.

Learn more

Important Links

  • About Us
  • Contacts Us
  • Privacy Policy

Legal Links

  • Terms & Conditions
  • Shipping and Delivery
  • Refund and Returns Policy
  • Advertise With Us
  • RSS Feeds
  • Disclaimer

Subscribe

Subscribe to our mailing list to get latest education updates directly in your email box.

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

No Result
View All Result
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • रिज़ल्ट
  • एग्जाम
  • वीडियो
  • लाइव वीडियो
  • यूनिवर्सिटी
  • करियर
  • स्कूल
  • कॉलेज
  • कोचिंग
  • वेब स्टोरी
  • व्हाट्स रॉन्ग
  • लॉगिन/रेजिस्टर
English

© 2023 DNP NEWS NETWORK PVT. LTD. All rights reserved. Reproduction in whole or in part without permission is prohibited.

Go to mobile version