RBSE Result 2023: आज जारी हो सकते हैं 8वीं कक्षा के नतीजे, इस तरह देख सकते हैं अपना रिजल्ट

RBSE Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर, के द्वारा जारी किए जाने वाले रिजल्ट को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5 तथा 8 के परीक्षा परिणाम आज 7 मई 2023 को जारी किए जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक आरबीएसई (RBSE Result 2023) ने छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म करने के साथ अंकों को साइट पर अपलोड कर लिया गया है। यह रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE Result 2023) की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in तथा rajrejults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड ने अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है। आपको बता दें RBSE 8th exam 2023 में इस बार करीब 13 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

पास होने की यह है मापदंड

RBSE Result 2023 में 5वीं तथा 8वीं के एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स चाहिए। यदि किसी छात्र के किसी भी 1 या 2 विषयों में 33 फीसदी अंकों से कम आते हैं, इस स्थिति में छात्र को एक कंपार्टमेंट परीक्षा को देना होगा। इसके साथ ही यदि किसी छात्र के 2 से अधिक विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंकों से कम आते हैं तब इस स्थिति में छात्र को फेल माना जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः UPSC Success Story: बस सेल्फ स्टडी और ढिबरी की रोशनी का था सहारा, बिहार के अंशुमन ने ऐसे पूरा किया अपना सपना

इस तरह देख सकेंगे RBSE Result 2023

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि से ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

  1. सबसे पहले छात्र को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर दिख रहे लिंक RBSE Board Result 2023 लिंक पर जाकर क्लिक करें।
  3. अब नया पेज खुल जाएगा, जिस पर जाकर अपना रोलनंबर, नाम, स्कूल कोड, सेंटर स्कूल कोड तथा जन्मतिथि की जानकारी भरें।
  4. अब रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा
  5. इसे डाउनलोड कर सकते हैं

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version