School: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा सत्र 23-24 शैक्षिक सत्र को देखते हुए स्कूलों में पड़ने वाली ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। ये अवकाश 2023-2024 के लिए जारी किया गया है। जो कि, पूरे देशभर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए है। ये अवकाश आगरा , चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली, गुरुग्राम, गुहावती, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, सिलचर, तिनसुकिया और वाराणसी जैसे जिलों के केन्द्रीय स्कूलों के लिए है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश- 8 मई 2023 दिन सोमवार से 16 जून 2023 तक
शरद ऋतु की अवकाश- 20 अक्टूबर 2023 से 29 अक्टूबर 2023
काठमांडू का अवकाश-
ग्रीष्मकालीन-8 मई 2023 से 16 जून 2023 तक
सर्दी-20 अक्टूबर 2023 से 29 अक्टूबर 2023
इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय की छुट्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा जानकारी के लिए आप kvsonlineadmission.kvs.gov.in साइट पर जा सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं। यहां पर आप अपने स्थान का नाम डालकर छुट्टियों से जु़ड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें।