Interesting Facts: इस देश में है टैंक के बराबर मिट्टी का घड़ा, खासियत जान आप भी रह जाएंगे दंग!

Interesting Facts: कन्नौज के म्यूजियम में दुनिया का सबसे बड़ा मिट्टी का घड़ा रखा गया है ये घड़ा टैंक के बराबर है। इस घड़े में 2000 लीटर तक पानी भरा जा सकता है। वही बताया जा रहा है कि, 40 साल पहले एक खुदाई के दौरान एक घड़े को निकाला गया था। हालांकि मिट्टी का होने के बावजूद यह घड़ा 2000 साल पुराना बताया जा रहा तो आइए इस घड़े के बारे में विस्तार से जाते है।

2000 साल पुराना है दुनिया का सबसे बड़ा मिट्टी का घड़ा

इत्र की नगरी कहे जाने वाले कन्नौज में दुनिया का सबसे बड़ा मिट्टी का घड़ा है। बता दें कि, इस घड़े को कन्नौज के म्यूजियम में रखा गया है। यह घड़ा दुनिया का सबसे बड़ा घड़ा ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे पुराना घड़ा भी है। इस घड़े में 2000 लीटर पानी आसानी से समा जाता है। अगर बात इस घड़े की उम्र की करें तो यह घड़ा 2000 वर्ष पूर्व कुषाण वंश का बताया जा रहा है। सम्राट हर्षवर्धन राजा जयचंद का राज्य रहे कन्नौज का इतिहास बहुत गौरवशाली है। यहां पर समय-समय पर खुदाई होती रहती है, जिसमें हमेशा उसने कुछ निकलता ही रहता है।

दूर-दूर से देखने आते है लोग

पहली से तीसरी सदी के कुषाण वंश के दौरान इस्तेमाल में लाया जाने वाला यह घड़ा इसमें से एक है। कन्नौज के नवनिर्मित म्यूजियम में कांच की ग्लास में इस घड़े को सहेज कर रखा गया है। जहां इसे दूर-दूर से देखने के लिए लोग आते हैं और देखकर दांतों तले उंगलियां दबा कर रह जाते हैं। इस दुर्लभ घड़े के अलावा इस म्यूजियम में 1500 ईसा पूर्व के बर्तन भी पाए जाते हैं। बता दें कि, यहां इस तरह के 40 से अधिक छोटे-बड़े बर्तन प्रदर्शनी में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ेंः RBSE Result 2023: आज जारी हो सकते हैं 8वीं कक्षा के नतीजे, इस तरह देख सकते हैं अपना रिजल्ट

कुषाण वंश के समय में पानी सहेजने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे यह घड़े

इतिहासकारों की मानें तो इन घड़ो को कुषाण वंश के समय में पानी को इकट्ठा करके सहेज कर रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। बता दें कि कन्नौज इस तरह की दुर्लभ धरोहर से भरा पड़ा है, फिर चाहे टेराकोटा की मूर्तियां हो या 1000 वर्ष पुरानी मुद्राएं। यहां की खुदाई में भगवान शिव की तरह तरह की मूर्तियां भी मिली हैं। इसके अलावा यहां अलग-अलग सदी के शिलालेख सिक्के बर्तन और पत्थर भी खुदाई से निकले हैं। गौरतलब है कि कन्नौज में हिंदू जैन और बौद्ध धर्म से संबंधित कई विरासत सहेज कर रखी गई हैं।

इसे भी पढ़ेंः TOP Mechanical Institutes of India:12वीं बाद मेकेनिकल इंजीनियरिंग में चाहते हैं अपना कैरियर,देखें टॉप संस्थानों की सूची

एजुकेशन की तमाम खबरों के लिए हमारे  YouTube Channel ‘DNP EDUCATION’ को अभी subscribe करें

Exit mobile version